Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के संदिग्ध की उज्जैन में सर्च

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में उज्जैन कनेक्शन की आशंका है। मुंबई क्राइम ब्रांच उज्जैन पहुंची है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच को पूछताछ में उज्जैन के किसी संदिग्ध के हाथ होने का इनपुट मिला है। टीम इसी संदिग्ध को पकड़ने के लिए रविवार सुबह से उज्जैन में डेरा डाले हुए है। लॉरेंस गैंग का कनेक्शन खंगालने के लिए टीम छापेमारी कर रही है।

करीब दो साल पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उज्जैन के नागदा में छापेमारी की थी। टीम ने नागदा से योगेश भाटी और राजपाल चंद्रावत को उठाया था।

हरियाणा के बदमाश दीपक रमदा ने मोहाली (पंजाब) में इंटेलिजेंस के ऑफिस पर रॉकेट लॉन्चर दागा था। दीपक को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। उसने ही पूछताछ में दोनों के नाम बताए थे। योगेश का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था। NIA को इनपुट मिला था था कि इस हत्याकांड के आरोपियों ने नागदा में योगेश के घर फरारी काटी थी।

हालांकि, 7 घंटे पूछताछ के बाद टीम के हाथ कुछ नहीं लगा था और उसने दोनों को छोड़ दिया था।

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के साथ आए थे। हत्या के 28 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। लिखा, ‘सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।’ लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

हरियाणा और यूपी के शूटर्स ने हत्या की। 3 शूटर्स में से 2 को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। एक फरार है। एक शूटर हरियाणा और 2 उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। ये 40 दिन से मुंबई में ही ठहरे थे और सिद्दीकी के घर और बेटे के ऑफिस की रेकी कर रहे थे। मोहम्मद जीशान अख्तर नाम के चौथे आरोपी का नाम भी सामने आया है।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img