Sunday, April 26, 2026
33.8 C
Bhopal

राजस्थान में हत्या, मोबाइल 380KM दूर हरियाणा में फेंका

हरियाणा के करनाल की 19 साल की लड़की का जयपुर में किया गया कत्ल पूरी प्लानिंग और सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। इस प्लानिंग के तहत लड़की की सहेली उसे खाटू श्याम के दर्शन के बहाने जयपुर ले गई। वहां सहेली के दोस्त ने लड़की को बहाने से नशीली चीज खिला दी और फिर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर डाली।

यही नहीं, इसके बाद सहेली और उसके दोस्त ने लड़की की लाश को वहीं सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उन दोनों ने लड़की का मोबाइल फोन जयपुर से 380 किमी दूर करनाल लाकर यहां कर्ण लेक में फेंक दिया। हालांकि जयपुर पुलिस ने डेडबॉडी के गले से पड़े लॉकेट से मिले सुराग के बाद कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए पूरी वारदात सुलझा ली। इसके बाद खुलासा हुआ कि कुरूक्षेत्र की प्रियंका उर्फ कंचन ने अपने दोस्त जयवीर के साथ यह कत्ल किया।

जयपुर पुलिस ने 12 अक्टूबर को युवती का शव बरामद किया था। मृतका के चेहरे पर ‘राधे राधे’ लिखा हुआ था। उसने गले में लॉकेट पहना हुआ था। इसके बाद पुलिस ने खाटू शहर में लगे सीसीटीवी को खंगालकर आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि युवती देह व्यापार छोड़ना चाहती थी। लेकिन, जयपाल और कंचन को अपनी बदनामी का डर था कि कहीं वह ये बात किसी और को न बता दे। इसलिए वो उसे मंदिर में दर्शन कराने के बहाने ले आए और फिर उसकी हत्या कर दी।

हालांकि परिवार का कहना है कि युवती एक सोशल मीडिया चैनल में काम करती थी। वह ऐसा कोई गलत काम नहीं करती थी।

ऐसे पहुंची आरोपियों तक पुलिस

लॉकेट से सुलझी हत्या की गुत्थी राजस्थान पुलिस के DCP अमित बुड़ानिया, ACP अशोक चौहान, SHO प्रदीप शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आस-पास काफी अंधेरा था और सीसीटीवी कैमरे भी कम थे। लेकिन, मृतका के गले में जय श्री श्याम लिखा एक लॉकेट मिला और उसके चहरे पर भी चंदन से राधे-राधे लिखा था। इस पर पुलिस ने आस-पास के तीर्थ स्थलों पर ऐसे लोगों से जानकारी जुटाई, जहां इस तरह के लॉकेट बिकते थे और इस तरह लिखा जाता था।

4 दिन तक लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाले

खाटू श्याम जी मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। यहां काफी भीड़ रहती है, इसलिए सीसीटीवी में मृतक लड़की की पहचान करना काफी मुश्किल था। लेकिन, पुलिस की टीम लगातार 4 दिन तक सीसीटीवी खंगालती रही और आखिरकार मृतक की फुटेज मिल गई। जिस कार में वो आए थे, उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद टीमें हरियाणा भेजी गईं।

कर्ण लेक पर फेंका था मोबाइल आरोपियों को करनाल लेकर पहुंचे जयपुर पुलिस के जांच अधिकारी भरत ने बताया कि हत्या करने के बाद उन्होंने मृतका के मोबाइल को कर्ण लेक पर फेंक दिया था ताकि उन तक पुलिस न पहुंच सके। आरोपी युवक जयपाल जो शादीशुदा है और उसकी महिला साथी प्रियंका उर्फ कंचन, दोनों ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। इन्होंने ही कर्ण लेक से मृतका का मोबाइल बरामद करवाया है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर उस फोन को बरामद कर लिया है। लड़की के परिवार को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी के साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। परिवार की मानें तो उनकी बेटी को किसी बहाने से ले जाया गया और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि बेटी एक सोशल मीडिया चैनल में काम करती थी।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img