Wednesday, November 4, 2026
18.8 C
Bhopal

भोपाल में जब्त 920Kg मावा अमानक, नष्ट होगा:ट्रेन के जरिए आगरा से लाया गया था; कीमत 2 लाख रुपए

आगरा से भोपाल आया 920 किलो मावा नष्ट होगा। इसके सैंपल अमानक निकले हैं। 24 अक्टूबर को मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था। इसकी डिलीवरी शहर में होना थी। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंडओवर किया गया था।

सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया…

24 अक्टूबर की सुबह बजरिया थाना पुलिस ने भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर लोडिंग गाड़ी नंबर एमपी-04 एलडी-7711 को रोका था। चेकिंग में 23 डलिया में कुल 920 किलो मावा मिला था।

जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे क्वालिटी की जांच के लिए मावे के चार सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए थे। जांच में सभी सैंपल मिल्क फैट की जगह अन्य फैट होने के कारण अमान्य होना पाए गए हैं। क्वालिटी खराब होने की वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मावा को मावा को नष्ट कराने का निर्णय किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए है।

दो दिन पहले भी 1600 किलो मावा हो चुका जब्त दो दिन पहले 28 अक्टूबर को भी भोपाल में 1600 किलो मावे की खेप पकड़ाई थी। मावा ISBT पर खड़ी एक बस की डिक्की में रखा मिला था। सोमवार सुबह बसों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। खराब या अमानक होने की आशंका के चलते इस मावे के सैंपल भी लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img