Saturday, August 22, 2026
27.1 C
Bhopal

बेटे ने पिता को जिंदा जलाया, गंभीर:बैरसिया में जमीनी विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम

बैरसिया इलाके में रहने वाले एक किसान को उसके ही बेटे ने जिंदा जला दिया। 70 प्रतिशत जलने के कारण किसान की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। वारदात के बाद वह फरार है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पिता-पुत्र के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर पुराना विवाद होने की बात सामने आई है। घटना के समय झुलसा बुजुर्ग शराब के नशे में था।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया

करण कुशवाह (70) अर्जुनखेड़ी में रहते हैं। वह गांव में ही स्वयं की जमीन पर खेती किसानी करते हैं। जमीन के एक एकड़ के टुकड़े को उनका बड़ा बेटा भवानी अपने नाम कराना चाहता था। जबकि पिता राजी नहीं थे, इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद है।

शनिवार की रात को पिता नशे की हालत में घर पहुंचे। वहां बेटे का उनसे विवाद हो गया। बेटे ने पिता को एक कमरे में बंद कर कमरे में आग लगा दी। जिससे बुजुर्ग बुरी तरह से झुलस गया। आग देख पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने आग को बुझाया और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। जहां निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

Hot this week

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img