Friday, October 30, 2026
24.9 C
Bhopal

ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस:5 लाख कीमती टाइल्स लेकर हुआ रफूचक्कर

कोहेफिजा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। ट्रक ड्राइवर 5 लाख के टाइल्स लेकर रफू चक्कर हो गया था, जिसकी शिकायत टाइल्स शोरूम के संचालक ने पुलिस से की, बताया जा रहा है कि यह टाइल्स भोपाल से गोवा की एक होटल में भेजे गए थे। कोहफिजा पुलिस ने शिकायत पर राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि फरियादी ने 5 लाख रुपए के टाइल्स गोवा की एक होटल ले जाने के लिए रवाना किए थे लेकिन आरोपी ड्राइवर टाइल्स लेकर गोवा पहुंचा ही नहीं बल्कि कहीं रफू चक्कर हो गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कजारिया टाइल्स की फ्रेंचाइजी से किए थे टाइल्स रवाना

पुलिस के मुताबिक श्यामला हिल्स निवासी हर्ष चोटवानी (27) के पास कजरिया टाइल्स की फ्रेंचाइजी है। इंद्र विहार कॉलोनी रोड स्थित दाता कॉलोनी के पास उनका टाइल्स का शोरूम है। विगत 25 अक्टूबर को उन्होंने 153 पेटी टाइल्स राहुल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से गोवा की एक होटल के लिए रवाना किए थे। उदयपुर राजस्थान का रहने वाला दयालाल नामक ड्राइवर ट्रक क्रमांक आरजे 27 जीई 4285 से टाइल्स लेकर रवाना हुआ था। एएसआई रमाशंकर खरे ने बताया कि 28 अक्टूबर तक टाइल्स गोवा पहुंच जाना थे लेकिन निर्धारित समय गुजर जाने के बाद भी दया लाल टाइल्स लेकर गोवा नहीं पहुंचा। फरियादी ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। फरियादी हर्ष चोटवानी ने लिखित शिकायती आवेदन कोहेफिजा पुलिस को दिया था।

Hot this week

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img