Thursday, October 29, 2026
20.6 C
Bhopal

गीता एवं उपनिषद का अंतरराष्ट्रीय विवेचन मानस भवन मेंं:स्वामी अनुभवानंद सरस्वती 6 से 12 नवंबर तक देंगे प्रवचन

मानस भवन में आगामी 6 नवंबर से 12 नवंबर तक स्वामी अनुभवानंद सरस्वती गीता पर सात दिवसीय प्रवचन देंगे। कार्यक्रम का आयोजन तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं महर्षि अगस्त्य वैदिक संस्थानम् के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस संबंध में आज तुलसी मानस प्रतिष्ठान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, संयोजक राजेन्द्र शर्मा, सचिव कैलाश जोशी, महर्षि अगस्त्य वैदिक संस्थानम् के अध्यक्ष प्रभुदयाल मिश्र, महेश दुबे, देवेन्द्र कुमार रावत और तुलसी मानस भारती के संपादक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

प्रवचन का समय

  • गीता प्रवचन- 6 से 12 नवंबर 2024, संध्या 7:00 से 8:00 बजे
  • उपनिषद तत्व बोध- 7 से 12 नवंबर 2024, प्रातः 8:30 से 9:30 बजे

दोनों प्रवचन पं. रामकिंकर उपाध्याय सभागार में आयोजित किए जाएंगे।तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि स्वामीजी वर्ष भर भारतीय धर्म और दर्शन के प्रचार में संलग्न रहते हैं। उनके प्रवचन में “मौज में रहो” लोकमंगल का संदेश श्रोताओं को भावविभोर कर देता है।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img