Sunday, August 23, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल पुलिस कमिश्नर की फेक आईडी क्रिएट:सस्ता सामान बेचने का झांसा देकर जालसाज कर रहे ठगी की कोशिश

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट क्रिएट किया गया है। जालसाज उनके परिचितों को मैसेज कर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। इस अकाउंट से सैकड़ों लोगों को रिक्वेस्ट भेजी गई। रिक्वेस्टएक्सेपट करते ही लोगों को हाय का मैसेज भेजा जाता है।

जवाब मिलते ही मोबाइल नंबर मांगा जाता है। बताया जाता है कि मैने अपने परिचित को आपका नंबर दिया है। वह आपको कॉल करेगा। मोबाइल नंबर लेते ही जालसाज वॉट्सऐप पर मैसेज कर स्वयं का परिचय अमित कुमार नाम से देते हैं। ठग अपने आप को एक सीआईएसएफ का अधिकारी बताते हैं।

आगे लिखा जाता है उक्त सीआईएसएफ अधिकारी का ट्रांसफर दूसरे राज्य में हो गया है। वह अपने घर का फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स का आइटम कम दामों में बेचना चाहते हैं। झांसे में आने वालों को ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने की बात कही जाती है।

हरीनारायणचारी मिश्रा बोले- सख्त कार्रवाई होगी

मेरे संज्ञान में मामला आया है। आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img