Friday, May 15, 2026
34.1 C
Bhopal

रतलाम का यह रेलवे फाटक पांच दिन रहेगा बंद

वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम-बड़नगर खंड में स्थित समपार (रेलवे फाटक) संख्‍या 196 पांच दिन बंद रहेगा। सड़क मार्ग से आने-जाने वालों के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक आवागमन बंद रहेगा।

रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया रतलाम-बड़नगर खंड में रेल लाइन का मशीनों द्वारा फॉर्मेशन ट्रीटमेंट समेत अन्‍य मरम्‍मत कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम–बड़नगर के मध्‍य स्थित समपार संख्‍या 196 (रतलाम-भाटपचलाना सड़क मार्ग) पर भी मरम्‍मत कार्य किया जाना प्रस्‍तावित है। मरम्‍मत कार्य को ध्‍यान में रखते हुए 6 एवं 7 नवंबर तथा 11 से 13 नवंबर तक तय समय पर आवागमन बंद रहेगा।

इस फाटक का कर सकते है उपयोग इस दौरान सड़क से आने जाने वाले राहगीर किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग बिलपांक-धराड़ के बीच स्थित समपार संख्‍या 197 एवं 198 का उपयोग कर सकते हैं।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img