Thursday, October 29, 2026
20.9 C
Bhopal

गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस

रतलाम में दीपावली की रात गुंडा गर्दी करते हुए मारपीट के बाद लोडिंग वाहन में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों का सोमवार को पुलिस ने जुलूस निकाला। जिस जगह मारपीट की, उसी जगह से पुलिस बदमाशों को पैदल कोर्ट लेकर पहुंची। बदमाश चेहरा नीचे कर कहते जा रहे थे कि पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है।

बता दें कि 31 अक्टूबर की रात शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज रोड की है। बदनावर निवासी जफर अली के लोडिंग वाहन क्रमांक MP 43 L4 070 से बरबड़ क्षेत्र रतलाम से मुर्गे भरकर ड्राइवर सकिल पिता हकीम एवं हैल्पर सचिन बदनावर के लिए निकले थे। राम मंदिर के पास पहुंचने पर दो से तीन लड़के लोडिंग वाहन के आगे उनकी बाइक लेकर बीच रोड़ पर खड़े हो गए। गाली देने लगे कि यहां से निकलना है तो पैसा देकर जाना होगा। तब लोडिंग वाहन चालक सकील व क्लीनर वहां से जैसे-तैसे लोडिंग वाहन लेकर आगे निकल गए।

रात करीब 10.30 बजे वह लोडिंग वाहन से आर्टस एंड साईंस कॉलेज के पास पहुंचे तो एक बाइक पर तीन लड़के आए। बाइक को लोडिंग वाहन के आगे खड़ा कर रास्ता रोक दिया। गालियां देकर रुपयों की मांग करने लगे। उनके पीछे एक अन्य बाइक पर तीन और लड़के आए। वे भी गाली गलौज कर रुपयों की मांग करने लगे। मना किया तो सभी बदमाशों ने बेसबॉल, डंडे व नुकीली चीजों से हमला कर मारपीट की। मारपीट में ड्रायवर सकील के दाहीने तरफ पसली के नीचे व कंधे पर तथा सिर में चोट लगी। सचिन को भी नाक पर चोट लगी थी।

बदमाशों ने लोडिंग वाहन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया था। रास्ते से निकलने वाले लोगो ने बीच बचाव किया।

राहगीरों की मदद से कराया था भर्तीघटना वाले दिन राहगीरों ने मदद कर ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ी मालिक जफर अली को सूचना मिलने पर वह भी रात में उसी दिन बदनावर से आए। पुलिस ने जफर अली के भांजे इफ्तेखार की रिपोर्ट पर साहिल बोरीवाल निवासी सुमंगल गार्ड के पास शुभम श्री कॉलोनी रतलाम, रोहित प्रजापत निवासी स्टेशन रोड रतलाम समेत 4 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीडियो हुआ था वायरल घटना के अगले दिन तोड़फोड़ व मारपीट का वीडियो हुआ था। वीडियो देख आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले में पूर्व में आरोपी रोहित प्रजापत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपी करण मुनिया एवं अमन बोरीवाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को घटना वाले स्थान से पुलिस पैदल जुलूस निकालते हुए कोर्ट में पेश किया। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...

जबलपुर: चरगवां पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर की वेन्यू कार से अवैध शराब जब्त

जबलपुर: चरगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img