Sunday, August 23, 2026
27.1 C
Bhopal

बाइक फिसलने से 4 साल की मासूम की मौत

नजीराबाद इलाके में राजगढ़ से मेला घूमने आ रहे दंपती की बाइक स्लिप हो गई। हादसे में चार साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके मां-पिता जख्मी हुए हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रविवार की शाम की है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि राजगढ़ निवासी भगवान सिंह रविवार की शाम को अपनी पत्नी और चार साल की बेटी अनन्या के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम देव बरखेड़ी में आयोजित मेले में घूमने के लिए जा रहे थे।

रास्ते में बाइक फिसल गई और तीनों जमीन पर गिर गए। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात के समय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता को भी चोटें आई हैं।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img