Thursday, October 22, 2026
22.4 C
Bhopal

ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई में जावरा के आरोपी से ब्राउन शुगर मिली है। जो इंदौर में डिलीवरी करने आया था। इसके साथ ही दूसरी कार्रवाई में 11 किलो से अधिक गांजा पुलिस को मिला है। क्राइम ब्रांच इस मामले में जल्द खुलासा करेगी एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम ने शादाब पुत्र सादिक खान निवासी माेलना पोल्ट्री फॉर्म जावरा रोड को पकड़ा है। आरोपी को परदेशीपुरा इलाके से हिरासत में लिया गया है। आरोपी के पास से करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। आरोपी यहां डिलीवरी देने आया था। वही दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने दूर सिंह और अमर सिंह को पकड़ा है। आरोपियों के पास से करीब 11 किलो के करीब गांजा मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम मधुमिलन चौराहे से आरोपियों के पीछे लगी थी। उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

Hot this week

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img