Tuesday, May 19, 2026
41.1 C
Bhopal

भोपाल में व्यापारी को हनीट्रैप:15 लाख ठगे

भोपाल में व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपए ठगने वाली दोनों युवतियां आपस में बहनें हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक करीब 3 साल पहले व्यापारी और दोनों युवतियां संपर्क में आए थे। तीनों में अच्छी दोस्ती के बाद मुलाकात शुरू हो गई। शिकायत के बाद राजधानी की महिला थाना पुलिस ने इन दो ब्लैकमेलर युवतियों को गिरफ्तार किया है।

47 वर्षीय विवाहिता ने थाने में आकर की थी शिकायत

पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि वह मूल रूप से नरसिंहपुर जिले की रहने वाली है। अभी पति और परिवार के साथ शीतल धाम मिसरोद में रहती है। कई दिनों से उसके पति आर्थिक रूप से परेशान हैं। परिवार भी आर्थिक तंगी में घिरता जा रहा था। शुरुआत में तो पति से कुछ नहीं पूछा लेकिन लगातार काम करने के बाद भी पैसों की परेशानी और पति के तनाव में रहने के कारण उनसे बातचीत की। तब पति ने बताया कि दो युवतियों ने उनका आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए हैं।

वे सोशल मीडिया पर वायरल करने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर महंगी चीजों की डिमांड करती है। बदनामी के डर से वह उनकी डिमांड पूरी कर रहा था। इस दौरान दोनों युवतियां ब्लैकमेल कर करीब 15 लाख रुपए ले चुकी है। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी लगातार दे रही है।

Hot this week

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर इंदौर के कपड़ा व्यापारी से 1.67 लाख की ठगी, केस दर्ज

​इंदौर। शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक और सनसनीखेज...

Topics

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img