Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में ट्रेन से कटकर युवक ने सुसाइड किया:आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर खुद का आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था

भोपाल के सूखी सेवनिया स्थित भदभदा रेलवे लाइन पर गुरुवार रात युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की शिनाख्त हाथ में बने टेटू के आधार पर की गई है। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव शुक्रवार की दोपहर को पीएम के बाद परिजनों को सौंप गया।

पुलिस के मुताबिक विकास वाल्मीकि(19) मूल रूप से कुरवाई जिला विदिशा का रहने वाला था। फिलहाल वह कोकता हनुमान मंदिर के पास रह रहा था। कान्हासैया की एक प्रिंटिंग प्रेस में सफाई कार्य करता था। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे उसकी बॉडी भदभदा रेलवे ट्रैक से बरामद की गई। शव पड़े होने की सूचना लाइन मेन ने दी थी। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसी बीच परिजन उसकी तलाश करते हुए थाने आए। जहां उन्हें बॉडी का फोटो दिखाया। हाथ में बने एक टैटू के आधार पर उसकी पहचान की जा सकी थी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता लगा कि युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी।

आखिरी कॉल पर बुआ के बेटे से हुई थी बात

मृतक की बुआ के बेटे रामबाबू वाल्मीकि ने बताया कि आखिरी बार दोपहर 12 बजे विकास ने उन्हें कॉल किया था। उसने सूखी सेवनिया में रहने वाले एक दोस्त से मिलकर लौटने की बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ जाने लगा। इससे पहले उसने एक युवती के साथ स्वयं की आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की। अनहोनी की आशंका के चलते उसकी तलाश की।

सूखी सेवनिया के आसपास ग्रामीणों और दुकानदारों को उसका फोटो दिखाकर तलाशते रहे। किसी को उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। रात में दोबारा उसकी तलाश शुरू की। तब सूाखी सेवनिया मेन रोड पर दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने बताया कि एक युवक का शव भदभदा से पुलिस ने बरामद किया है। इसके बाद थाने पहुंचे, जहां उसकी फोटो से पहचान की और पुलिस ने मौत की जानकारी दी।

प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड की आशंका

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका है। अन्य सभी एंगल पर भी मामले की जांच कर रहे हैं। घटना स्थल और मृतक के कपड़ों की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img