Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

बीजेपी नेता ने बीच सड़क छुए सफाई दरोगा के पैर:भोपाल में हाथ जोड़कर कहा-सफाई करा दो

भोपाल में बीजेपी के जिला मंत्री ने नगर निगम के सफाई दरोगा के बीच सड़क पैर छू लिए। हाथ जोड़कर कहा- वार्ड में सफाई करा दो। इस पर दरोगा ने जवाब दिया- दिखावा मत करो। हालांकि, बाद में नेता जी के वार्ड में सफाई करा दी गई।

मामला राजधानी के 1100 क्वार्टर के महावीर नगर में शुक्रवार सुबह 11 बजे का है। यहां हनुमान मंदिर में सफाई दरोगा सुमित गजभिए अपने स्टाफ के साथ मौजूद थे। इसी बीच बीजेपी के जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा भी पहुंच गए।

दरोगा बोला- मैंने मजदूर पहुंचा दिए बीजेपी के जिला मंत्री विश्वकर्मा अपने वार्ड में सफाई नहीं होने से नाराज थे। जैसे ही उन्हें पता लगा कि सफाई दरोगा सुमित क्षेत्र के ही हनुमान मंदिर में मौजूद हैं, वे पहुंच गए। विश्वकर्मा के साथ कुछ अन्य लोग भी थे।

सुमित को देखते ही विश्वकर्मा उनके कदमों में झुक गए। इस पर सुमित ने पीछे हटते हुए कहा- दिखावा क्यों कर रहे हो? मैं दिखावा नहीं करता हूं। भैया ने बोल दिया है इसलिए मैंने मजदूर पहुंचा दिए हैं।

इसके बाद भी विश्वकर्मा ने दरोगा से हाथ जोड़कर सफाई का आग्रह किया।

महापौर राय तक पहुंचा मामला यह पूरा मामला महापौर मालती राय तक भी पहुंचा। उन्होंने निगम के अफसरों से बात की। इसके बाद निगम अमले ने महावीर नगर पहुंचकर इलाके की सफाई कर दी।

जनप्रतिनिधि भी कहें तो काम नहीं होता बीजेपी नेता राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा

वार्ड-48 में गंदगी का अंबार लगा था। सफाई दरोगा एवं अधिकारियों को बोलो तो भी समस्या का समाधान नहीं होता। दरोगा सुमित को पांच से छह बार आग्रह कर चुका हूं कि वह वार्ड में सफाई करवा दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज दरोगा के मंदिर के पास होने की जानकारी मिलने के बाद मैं वहां पहुंचा। दरोगा के हाथ जोड़ते हुए पैर पड़े और दोबारा सफाई का आग्रह किया।

पार्षद बोले- मैंने भी शिकायत की वार्ड-48 से बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा ने कहा- मेरे पास भी दरोगा की शिकायतें आ रही हैं। वे रहवासियों के मोबाइल कॉल भी रिसीव नहीं करते हैं। चाहे पार्टी कार्यकर्ता हो या रहवासी, यदि वे समस्या बता रहे हैं तो उसका निराकरण दरोगा को करना चाहिए। कोई भी उन्हें घर का काम तो बताएगा नहीं। दरोगा की मनमर्जी की शिकायत मैंने भी महापौर से की है।

महापौर बोलीं- नया दरोगा है इस मामले में महापौर राय ने कहा- नया दरोगा है। काम समझ में नहीं आ रहा है। क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए हैं।

4 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

Hot this week

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img