Thursday, October 22, 2026
21.3 C
Bhopal

विदिशा के त्रिशक्ति धाम मंदिर में चोरी

विदिशा में शनिवार को चोरों ने एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भोपाल-सागर बायपास के पास डाबर रुसल्ला रोड पर स्थित जय मां त्रिशक्ति धाम मंदिर में से मूर्तियां और कुछ सामानों की चोरी हुई है। चोर मंदिर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

लोगो में नाराजगी है कि शहर में लगातार अपराध हो रहे है। पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगा पाने में नाकाम हो रही है।

त्रिशूल और दो मूर्तियों की चोरी

सिविल लाइन थाना प्रभारी शहवाज खान ने बताया कि बाइपास के पास में स्थित एक मंदिर में अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया था। मंदिर में रखें त्रिशूल और दो मूर्तियां चोरी हुई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ में मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img