Sunday, August 30, 2026
25.1 C
Bhopal

11वीं फेल ने बनाई थी पुलिस कमिश्नर की फेक ID:अलवर से 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर भोपाल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर व्यापारी से 45 हजार की ठगी करने वाले सरगना और उसके साथी को क्राइम ब्रांच ने अलवर से गिरफ्तार किया है। इसके लिए पुलिस टीम ने दो दिन तक रैकी की। ठगों के गांव वालों ने पुलिस टीम को घेर लिया था। मुश्किल से टीम वहां से निकल आई। 11वीं फेल शकील मोहम्मद मास्टरमाइंड है।

उसी ने पुलिस कमिश्नर की फर्जी आईडी बनाई थी। 9वीं फेल सुनील प्रजापति के खाते में ठगी की रकम आती थी, जो कमीशन लेने के बाद रकम निकालकर देता था। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने करीब 100 से ज्यादा लोगों को ठगने की बात कबूली है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।

सुनील जुगाड़ता था खाते पुलिस के अनुसार शकील फर्जी आईडी बनाने के साथ चैट और कॉलिंग करता था। सुनील कुमार किराए के बैंक खाते उपलब्ध कराता था। दोनों के 5 खातों में लेनदेन की बात सामने आई है।

5 राज्यों की पुलिस मौजूद थी अलवर में– डीसीपी क्राइम अखिल पटेल ने बताया कि फेसबुक आईडी के जरिए ठगों की पहचान हुई थी। इसके बाद एसआई देवेंद्र साहू के नेतृत्व में 13 लोगों की टीम राजस्थान भेजी गई थी। जब टीम पहंुची तो अलवर में 5 अन्य राज्यों की पुलिस भी मौजूद थी।

ठग शकील अलग-अलग राज्यों के 5 जिलों के एसपी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी कर चुका था। पुलिस जांच में पता चला है सरगना शकील बड़े अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगता है। दोनों अब तक कितनी रकम ठग चुके हैं, इसका पता बैंक से चलेगा।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img