Wednesday, May 20, 2026
36.4 C
Bhopal

धोखाधड़ी करने वाला एलजेसीसी बैंक का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

सागर की रहली पुलिस ने ग्राहकों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगने वाले प्राइवेट बैंक के शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दरअसल, 3 साल पहले रहली में पुलिस थाने के पास स्थित कॉम्प्लेक्स में एलजेसीसी नाम से प्राइवेट बैंक संचालित होती थी। जिससे रहली समेत आसपास के क्षेत्रों के ग्राहक जुड़े। बैंक आरडी व एफडी के रूप में ग्राहकों से राशि जमा करता था।

जब बैंक से राशि वापस लेने का समय आया तो बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक बंद करके फरार हो गए। लोग पैसे लेने बैंक पहुंचे तो ताला लगा मिला। मामले की शिकायत पुलिस थाने में की गई। शिकायत पर पुलिस ने एलजेसीसी बैंक के शाखा प्रबंधक, अशोक राज समेत कर्मचारी संजय मिश्रा और सुषमा मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक राज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे रहली थाने लेकर पहुंची। जहां पूछताछ की जा रही है। रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि एलजेसीसी प्राइवेट बैंक में ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की गई थी। मामले में एक आरोपी अशोक राज को गिरफ्तार किया गया है। जिसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपी की तलाश जारी है।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img