Wednesday, August 26, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में देर रात एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत

भोपाल के टीटी नगर इलाके में सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे हुआ। दोनों युवक माता मंदिर चौराहे से अपनी टू व्हीलर से रोशन पुरा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को प्लेटिनम प्लाजा चौराहे पर टक्कर मार दी। हादसे में भावेश (23) पिता इंद्र कुमार संघानी वह आर्यन (24) पिता अनिल राय निवासी अशोका गार्डन 80 फीट रोड की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पुलिस के अनुसार रात करीब 1 बजे अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मारी थी। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार भावेश निवासी जागृति कालोनी को मौके से तुरंत हमीदिया लाया गया। यहां इलाज के दौरान एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। भावेश ब्रिटानिया कंपनी की गाड़ी चलाता था। उसके पिता भोपाल स्टेशन पर लक्की प्रोविजन स्टोर पर पर काम करते हैं।

वहीं आर्यन निवासी जागृति कालोनी भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसे 1250 अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन फिलहाल जॉब की तलाश कर रहा था। उसके पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। परिजनों के अनुसार दोनों दो पहिया वाहन एक्सिस 125 पर साथ ही घूमते थे। दोनों कहां गए थे इसका पता नहीं चला है।

आरोपियों की तलाश की जा रही भावेश के पिता इंद्र कुमार संघानी ने बताया कि उन्हें टीटी नगर पुलिस ने रात करीब ढाई बजे घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img