Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

मतदान के 2 दिन पहले कांग्रेस ने फिर की शिकायत

विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान के दो दिन पूर्व कांग्रेस ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा में बाहरी गुंडों द्वारा चुनाव प्रभावित करने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस ने कहा है कि विजयपुर विधानसभा उप चुनाव को प्रभावित करने के लिए राजस्थान और अन्य दूसरे राज्यों से गुंडों द्वारा आदिवासी एवं अन्य मतदाताओं को वोट नहीं डालने की धमकी दी जा रही हैं।

कांग्रेस ने कहा है कि विजयपुर विधानसभा में भाजपा के लोगों द्वारा गांव घोटा में कुशवाह समाज के लोगों को वोट नहीं डालने की धमकी दी गई है, शिकायत पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई शिकायत में कहा गया है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए थाना प्रभारी पप्पू यादव को तत्काल जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सेक्टर प्रभारी चंदू यादव को भाजपा के असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने धमकी दी गई हैं।

फिर घेरा विधानसभा अध्यक्ष तोमर को

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को फिर घेरा है। चुनाव आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि संवैधानिक पद पर काबिज विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर द्वारा विजयपुर गेस्ट हाउस में रूककर भाजपा का चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

सरकारी भवन पर पूर्व सीएम शिवराज का प्रचार

कांग्रेस चुनाव आयोग कार्य प्रभारी धनोपिया ने एक अन्य शिकायत बुधनी विधानसभा क्षेत्र को लेकर की है। इसमें कहा गया है कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय खाद वितरण केन्द्र डबल लॉक वेयर हाउस ग्राम पंचायत लाड़कुई के प्रभारी द्वारा बीजेपी का प्रचार किया जा रहा है। इनके द्वारा शासकीय भवन का दुरुपयोग कर बीजेपी का चुनाव प्रचार किया जा रहा है। जबकि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से शासकीय भवनों पर किसी भी राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार किया जाना गलत है। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत लाड़कुई के शासकीय भवन के मुख्य द्वार पर स्थायी बोर्ड लगा है, जिसमें कमल के फूल का चुनाव चिन्ह अंकित है। साथ ही अलग-अलग स्लोगन लिखे हैं। जिसमें मां नर्मदा की संतान- शिवराज सिंह चौहान, किसानों की पहचान- शिवराज सिंह चौहान, युवाओं का स्वाभिमान- शिवराज सिंह चौहान लिखा है। धनोपिया ने लाड़कुई के शासकीय भवन प्रभारी को हटाने की मांग की है।

Hot this week

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

Topics

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img