Wednesday, October 21, 2026
25.5 C
Bhopal

मंदसौर के शामगढ़ में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

स्टेट साइबर सेल की उज्जैन यूनिट ने मंदसौर के शामगढ़ में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां की पंजाबी कॉलोनी के किराए के मकान में ये सेंटर लंबे समय से चल रहा था। जामताड़ा गैंग की तर्ज पर इस कॉल सेंटर से हर लड़की रोजाना 100-150 लोगों को कॉल करती थीं। जो झांसे में फंसा, उसे फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर मुनाफे का लालच दिया जाता था।

यह एक ऐसा एप है, जिसमें जालसाज फेक ट्रेडिंग शो करवाकर मुनाफा भी फर्जी ही शो करवाते हैं। टीम ने यहां से 4 लड़के और 17 लड़कियों को पकड़कर उनसे 40 मोबाइल और फर्जी नाम-पते से खुले 30 सिमकार्ड जब्त किए हैं। एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि पता चला था कि शामगढ़ में रोजाना एक किराए के मकान में कुछ लड़कियां मुंह ढंककर आती हैं और अंदर से फोन पर बातचीत की आवाजें आती हैं। टीम ने गुरुवार दोपहर जब रेड की तो यहां एक कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि स्थानीय टीम जांच में पूरा सहयोग कर रही है। अभी नाम सामने नहीं आए हैं।

फर्जी डायमंड रिसर्च कंपनी बनाई… डीआईजी साइबर मो. यूसुफ कुरैशी ने बताया कि जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने का झांसा देने डायमंड रिसर्च कंपनी बनाई थी। इसका एप एल्गो ट्रेडिंग के नाम से है। लोगों को 10 हजार रुपए के निवेश पर रोजाना 5-7% मुनाफा देने का लालच देते थे।

जो भी निवेश करता था, उसे फर्जी नाम-पते से खुले बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता था। इस सेंटर से हजारों लोगों को ठगे जाने की आशंका है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस की तकनीकी जांच की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि ठगी के लिए कितने बैंक खातों और सिमकार्ड का इस्तेमाल हुआ है।

एडवाइजरी

  • शेयर मार्केट में अज्ञात व्यक्ति के कॉल की जांच किए बिना निवेश न करें।
  • निवेश भरोसेमंद एप से ही करें।
  • ठगी की कोई घटना होने पर अपने नजदीकी थाने या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img