Wednesday, October 21, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल में छात्रा के घर तलवार लेकर पहुंचा बदमाश

भोपाल में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी बात नहीं करने से नाराज होकर पीड़िता को इंस्टाग्राम पर धमकाता था। गणेश चतुर्थी के दिन वह पीड़िता के घर तलवार लेकर पहुंचा और गेट पर तलवारें मारी। पड़ाेस में भी तोड़फोड़ की। तब मामले की शिकायत अरेरा हिल्स थाने में की गई थी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे कार्रवाई किए बगैर छोड़ दिया था। यही कारण है कि आरोपी ने पीड़िता और परिजनों को दोबारा धमकाना शुरू कर दिया। ऐसे में शुक्रवार को परिजन और बस्ती के लोग एमपी नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया तब प्रदर्शन नहीं किया गया।

पीड़िता की मां बोली- तबाह करने की धमकी दी

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी 16 वर्ष की है। सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की पढ़ाई करती है। आरोपी पास की एक बस्ती में रहता है। वह लगातार इंस्टाग्राम पर बेटी को धमकाता है। अश्लील मैसेज करता है। बात करने का दबाव बनाता है। बेटी बात नहीं करती है तो 7 सितंबर 2024 को घर तलवार लेकर आ धमका था। उसने गेट पर तलवार से वार किए थे। मोहल्ले में तोड़फोड़ की थी।

मामले की शिकायत अरेरा हिल्स थाने में की थी। तब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया लेकिन कुछ ही देर में छोड़ दिया। यही कारण है उसके हौसले बुलंद हो गए। हम लगातार पुलिस से मांग करते रहे कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करें लेकिन अरेरा हिल्स पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

इससे आरोपी के हौसले अधिक बुलंद हो गए। उसने खुलेआम धमकाना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर धमकी दी है कि हमारे परिवार को खत्म कर देगा। बड़ा हंगामा कर देगा। तब मोहल्ले वालों के साथ शिकायत दर्ज कराने थाना एमपी नगर आए हैं।

संस्कृति बचाओ मंच समर्थन में पहुंचा

संकृति बचाओ मंच के रामस्वरूप राजपूत ने बताया कि आकाश नेपाली नाम के लड़के के साथ क्षेत्र के अन्य युवक बस्ती के लोगों को डराते-धमकाते हैं। सभी को स्थानीय विधायक का संरक्षण हैं।

गुरुवार रात को आरोपी ने धमकी दी थी, तब भी शिकायत करने पहुंचे थे। तब पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। शुक्रवार दोपहर को थाने का घेराव करने आए। तब पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एमपी नगर थाने के प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया

पीड़ित परिवार हमारे थाने में शिकायत दर्ज कराने पहली बार आया है। उनकी तत्काल सुनवाई की गई। एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। तत्काल आरोपी के खिलाफ उचित एक्शन लेंगे।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img