Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में 3 लोगों से 15 लाख की लूट

इंदौर के तुकोगंज इलाके में सोमवार एक बिजनेसमैन और उनके भतीजे के साथ लूट की वारदात हुई है। बताया गया है कि पारिवारिक कार्यक्रम के चलते वे बिल्डिंग के बाहर गाड़ियां निकलवा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रेसकोर्स रोड की है। वारदात सोमवार सुबह कमलेश अग्रवाल और उनके रिश्तेदार दिशांत अग्रवाल व सामने रहने वाले पिकेश शाह के साथ हुई है। रिश्तेदार राहुल ने बताया कि कमलेश बिल्डरशिप का काम करते है। उनके फैमिली में सोमवार शाम को फंग्शन था। इस दौरान वह बिल्डिंग से बाहर गाडियां निकलवा रहे थे। करीब सुबह साढ़े सात से आठ के बीच में दो बदमाश यहां पहुंचे। उन्होंने ​​​​​​चाकू की नोक पर उनकी चेन और हाथ के ब्रेसलेट उतरवाया ओर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है, मामले की जांच की जा रही है।

15 लाख से ज्यादा की लूट

टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक आरोपियों ने 3 सोने की चेन, 3 अंगूठी और 2 ब्रेसलेट लूटे है, उनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख से ज्यादा है। अभी पीड़ितों के बयान लिये जा रहे है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे।

देखने आए पड़ोसी को भी लूटा

बदमाश जब कमलेश और दिशांत के साथ वारदात कर रहे थे तब वहां पिकेश देखने पहुंचे थे जो उनके पड़ोसी है। आरोपी उनसे भी सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हुए है। वारदात के बाद पूरे इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img