Wednesday, May 20, 2026
33.1 C
Bhopal

भोपाल के लोकसेवा प्रबंधक का 15 दिन का वेतन कटेगा

भोपाल के लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी का 15 दिन का वेतन कटेगा। अफसरों के निर्देश में लापरवाही बरतने और रिपोर्ट तैयार नहीं करने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई और वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर नाराजगी जताकर अफसरों को फटकार भी लगाई है।

सोमवार को कलेक्टोरेट में मीटिंग हुई। इसमें कलेक्टर सिंह और जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने कई बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। खासकर सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों को लेकर कई अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

समाधान ऑनलाइन में पूरी तैयारी से आने को कहा

राजस्व विभाग में शिकायतों के समाधान में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर सिंह ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खाद उपलब्धता बनाए रखने और सोयाबीन एवं धान खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था करने का आदेश भी दिया। नवंबर माह के अंत में होने वाली समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक के लिए अधिकारियों को पूरी जानकारी के साथ आने को कहा है।

पिछले महीने सीएम ने की थी समीक्षा

सीएम हेल्पलाइन की पिछले महीने ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा की थी। तब जिला 24वें नंबर पर था। शिकायतों के पेंडिंग होने से वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, इसके बाद फिर से शिकायतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसलिए कलेक्टर ने सोमवार को मीटिंग लेकर अफसरों को फटकार दिया।

Hot this week

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

Topics

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img