Wednesday, August 26, 2026
24.1 C
Bhopal

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले फीस जमा न करने पर दुर्गा पूजा से रोकने का नोटिस दिया गया, और अब सुंदरकांड में जाने को लेकर विवाद सामने आया है।

हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का आरोप है कि वॉर्डन अनिता तिलवानी ने उन्हें सुंदरकांड पढ़ने और मंदिर जाने से रोका। इतना ही नहीं, वॉर्डन ने छात्राओं से माफीनामा भी लिखवाया। छात्राओं के अनुसार, वॉर्डन ने कहा कि यदि उन्हें मंदिर जाना है, तो पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से इजाजत लेनी होगी। इस मुद्दे को लेकर ABVP ने विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन

इस विवाद को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ABVP के छात्र विश्वविद्यालय के मेन गेट पर एकत्रित हुए और रामधुन का आयोजन कर प्रशासन से इस मुद्दे पर सद्बुद्धि की अपील की।

ABVP के अध्यक्ष दिवाकर शुक्ला ने बताया कि छात्राओं को मंदिर जाने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोकने की यह कार्रवाई निंदनीय है और इसके खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के मेन गेट पर एकत्रित हुए और रामधुन का आयोजन किया। कई हिंदू संगठनों ने मामले पर चिंता जाहिर की।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img