Thursday, May 21, 2026
38.7 C
Bhopal

भोपाल पुलिस कमिश्नर की फर्जी आईडी से ठगी

भोपाल पुलिस कमिश्नर की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले अलवर के जालसाज शकील मोहम्मद और सुनील ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में चौंकाने वाले राज उगले। लोगों से ठगी गई रकम 12 खातों में भेजी जाती थी। इनमें 2 खातों की जानकारी सामने आ गई है। पिछले कुछ समय में इन 2 खातों में 92 लाख का लेनदेन हुआ है। इसमें एक बैंक ऑफ महाराष्ट्र का खाता है।

अकेले इसमें 91 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ। बताया गया है दोनों ने यह खाता किराए पर लिया था। खाता किराए पर देने वाला का पता लगाया जा रहा है। अभी 10 बैंक खातों की जानकारी सामने आना बाकी है। सोमवार को दोनों की दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया है।

100 से ज्यादा ठगी कबूल कर रहे – दोनों ने 100 से ज्यादा ठगी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस मानकर चल रही है यह संख्या और भी ज्यादा होगी। ऐसा इसलिए ठगी की रकम जिन 12 खातों में जाती थी। उन खातों की जानकारी 6 राज्य उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, असम, ओडिशा और मप्र शामिल है।

दोनों ने पूछताछ में बताया लड़की के नाम से भी लोगों को ठगा। एप के जरिए कॉल कर लोगों से बात करते थे। फिर उनकी बातें रिकॉर्ड कर लोगों को ब्लैकमेल कर खाते में रकम मंगवाते थे। इन सबका मास्टर माइंड शकील है जबकि सुनील किराए के खातों की व्यवस्था करता था।

Hot this week

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

Topics

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img