Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

इंदौर में निगम सुपरवाइजर की पत्नी ने दी जान

इंदौर के तुकोगंज इलाके में नगर निगम के सुपरवाइजर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम पति ड्यूटी से घर आए तो पत्नी को फंदे पर लटके देखा। दोनों घर के पास किराए के मकान में रहते थे। परिवार के मुताबिक महिला प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

तुकोगंज पुलिस ने बताया कि, सुनैना(30) निवासी अमर टेकरी को उसके पति रोहित झमके मंगलवार देर शाम मृत अवस्था में एमवाय लेकर पहुंचे। महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति रोहित ने बताया कि वह नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में सुपरवाइजर के पद पर काम करते है। शाम को घर आने पर उन्हें कमरे में पत्नी फंदे पर लटकी मिली। रोहित ने बताया कि उनकी शादी को 6 साल हो गए। बलसाड में सुनैना का मायका है।

प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी

रोहित ने बताया कि पत्नी सुनैना प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पढ़ाई में दिक्कत ना हो इसके चलते घर के पास ही कमरा किराए पर लिया था। यहां वह पढ़ाई करने के साथ सोने जाते थे। शादी के बाद से उन्हें कोई संतान नही थी। सुबह जब वह ड्यूटी पर गए तो सुनैना सामान्य थी।बीमार हुई थी,उपचार चल रहा था

बीमार हुई थी,उपचार चल रहा था

सुनैना थोड़े समय पहले बीमार हो गई थी। उसका एक उपचार कराया तो उसे दूसरी बीमारी ने घेर लिया था। उसका भी इलाज चल रहा था। पुलिस को मौके में किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। रोहित के मुताबिक सुनैना की 18 नवंबर को जांच होना थी। पुलिस के मुताबिक अभी सुसाइड का कारण स्पष्ट नही हो पाया है तनाव के पीछे पढ़ाई के साथ बीमारी भी हो सकती है। परिवार के बयान ओर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img