Monday, May 11, 2026
29.1 C
Bhopal

ग्वालियर में सराफा कारोबारी से लूट के आरोपी पकड़ाए:कट्टा अड़ाकर लूटे थे 6 लाख रुपए के आभूषण

ग्वालियर में चार दिन पहले हुई सराफा कारोबारी के साथ लूट की घटना का खुलासा हो गया है। आंतरी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर कारोबारी से लूटा गया माल बरामद करने में जुटी है। इसके लिए पुलिस की चार टीमों को आस-पास के जिलों में एक्टिव किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

यह है पूरा मामला

आंतरी थाना प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, नाका चंद्रवदनी निवासी सर्राफा कारोबारी पंकज सोनी चार दिन पहले सोने-चांदी के जेवरात लेकर आंतरी थाना क्षेत्र के कछुआ और अन्य गांव में जाने के लिए निकले थे। काम खत्म कर जब सोनी वापस लौट रहे थे, तभी आंतरी रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक में लात मारकर नीचे गिरा दिया था। उसके गिरते ही बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल कर खेतों में फेंक दी और बंदूक अड़ा कर सोने-चांदी के जेवर से भरा उसका बैग छीन लिया था। इसके बाद वह कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर तीनों मौके से भाग निकले थे।

सराफा कारोबारी पंकज सोनी के बैग में 100 ग्राम सोने के जेवरात और तीन से चार किलो चांदी के जेवरात रखे हुए थे। जिसकी कीमत करीब 6 लाख से अधिक थी। घटना के बाद कारोबारी ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी थी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच के बाद घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगालना शुरू कर दिए थे।

पुलिस ने CCTV से लगाया बदमाशों का सुराग

पुलिस की टीम पिछले चार दिन से CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों को ट्रैक कर रही थी। पुलिस टीम तलाश करते हुए फूलबाग पहुंची तो पता चला कि बाइक चला रहा बदमाश फूलबाग इलाके का रहने वाला अभिषेक खटीक है। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में वह पहले खुद को बेकसूर बताता रहा। लेकिन जब पुलिस ने उसके CCTV फुटेज दिखाए तो वह टूट गया और वारदात में शामिल साथियों के नाम बता दिए। उसके साथ वारदात में फालका बाजार निवासी अन्नू बाथम और भानू मराठा शामिल थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img