Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

चलती बाइक पर सब इंस्पेक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत

मध्यप्रदेश के रायसेन में एक सब इंस्पेक्टर को बाइक चलाते समय हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घटना रायसेन के बरेली की है। सब इंस्पेक्टर का नाम सुभाष सिंह (उम्र 62 साल) है। वह बरेली में पदस्थ थे। गुरुवार को दोपहर में वे बरेली के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे।

अचानक बाइक से गिर पड़े सब इंस्पेक्टर

वीडियो में दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह बाइक में पेट्रोल डलवाकर पेट्रोल पंप से निकल रहे है। वह कुछ ही दूरी पर जाते है। तभी बाइक को साइड में लगाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान नीचे गिर पड़ते हैं।

यह देख पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बरेली के अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करीब सवा 2 मिनट वहीं पड़े रहे एसआई

वीडियो में दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह के गिरते ही राहगीर रुककर उनको देखने लगे। वहां भीड़ जमा हो गई। वे करीब सवा दो मिनट तक सड़क पर ही पड़े रहे।

फिर पेट्रोल पंप कर्मियों की सूचना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची। एसआई को उठाकर पेट्रोलिंग गाड़ी में लेटाया गया। इसके बाद भी गाड़ी करीब पौने दो मिनट तक यहीं खड़ी रही। यानी एसआई को बचाने के प्रयास के करीब चार मिनट घटनास्थल पर यूं ही गुजर गए।

डॉ हेमंत यादव सीबीएमओ बरेली ने बताया कि..

प्रथम दृष्टया ये मौत सडन अटैक की वजह से हुई है। उन्हें जब हॉस्पिटल लाया गया, तब उनकी पल्स काउंट नहीं हो रही थी। इस पर 30 मिनट का प्रोसेस फॉलो करने के बाद उन्हें डेड डिक्लेयर कर दिया गया।

बता दें कि सब इंस्पेक्टर दो महीने बाद रिटायर होने वाले थे। वह उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले थे।

4 तस्वीरों में देखें कैसे गिरे सब इंस्पेक्टर…

Hot this week

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img