Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ाया जाएगा थर्ड एसी कोच

जबलपुर से गुजरात व हजरत निजामउद्दीन एक्सप्रेस जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया हैं। ट्रेन की वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर से वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस में 20 नवंबर तक के लिए लगाया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर से अमरावती एक्सप्रेस में 17 नवंबर तक एक तृतीय श्रेणी का अतिरिक्त कोच लागया जाएगा।

सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस निरस्त

दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत मालगाड़ी डी-रेल की घटना के कारण, भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस 14 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन निरस्त किया गया है, इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 16 नवंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि यात्री किसी भी तरह की असुविधा के चलते रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hot this week

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img