Tuesday, October 20, 2026
24.9 C
Bhopal

चोर बोला-चोरी नहीं करें तो क्या मर जाएं…:ट्रेन में रंगे हाथ पकड़ाया तो कहा-पुलिस के हवाले मत करना, फिर चाकू मारकर मंगलसूत्र ले भागा

चलती ट्रेन में बैग चुराने की कोशिश कर रहा चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। यात्रियों ने उसे पीटा, फिर हाथ बांध दिए। पुलिस को बुलाने की बात उठी तो चोर हाथ जोड़ने लगा। कहा- रोजगार नहीं है। रोजी-रोटी के लिए चोरी नहीं करें तो क्या मर जाएं?

बातचीत के बीच ही वह हाथ खोलने में कामयाब हो गया। तुरंत जेब से चाकू निकाला। खुद पर वार करने लगा। एक यात्री रोकने आया तो हमला कर दिया। यात्री की मां बीच-बचाव के लिए बढ़ी तो उनके गले से मंगलसूत्र खींचकर भाग निकला।

वारदात 11-12 नवंबर की दरमियानी रात पाटलिपुत्र सुपर एक्सप्रेस में इटारसी और भुसावल के बीच की है। कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया। भुसावल जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर बुधवार रात को केस डायरी इटारसी जीआरपी को ट्रांसफर की है। चोर की तलाश में पोस्टर छपवाए गए हैं।

बैग उठाते ही यात्री ने पकड़ा पुलिस के मुताबिक, राकेश जायसवाल मुंबई के धोबी घाट इलाके में वेल्डिंग का काम करते हैं। 11 नवंबर को अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। पाटलिपुत्र सुपर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 1 में रिजर्वेशन था।

ट्रेन इटारसी से छूटे आधा घंटा हो गया था। यात्री नींद में थे। इसी दौरान चोर ने राकेश जायसवाल का बैग उठाने की कोशिश की। उनकी नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया। दूसरे यात्रियों ने चोर को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। फिर उसकी शर्ट उतारकर उसी से हाथ बांधकर नीचे बैठा दिया।

चाकू निकालकर किया यात्री पर हमला सवाल-जवाब के बीच यात्रियों ने चोर को फिर थप्पड़ मारे। इससे उसका विग उतर गया। खींचातानी में चोर ने अपने हाथ खोल लिए। फिर चाकू निकालकर खुद को मारने लगा। ये देखकर सभी यात्री उससे दूर हो गए। राकेश उसे रोकने के आगे बढ़े तो उन पर चाकू चलाने लगा। फिर उनकी मां का मंगलसूत्र गले से खींच लिया और चाकू दिखाते हुए भाग गया।

ट्रेन के भुसावल पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी को मंगलसूत्र चोरी और चाकूबाजी की शिकायत की।

थानों में सर्कुलेट किए चोर के पोस्टर

इटारसी जीआरपी थाना प्रभारी आरएस चौहान ने कहा- वारदात के वीडियो और चोर के फोटो देशभर के अन्य थानों को भेज दिए हैं। जिस भाषा में चोर बात कर रहा था, वह जबलपुर-सतना से लेकर इलाहाबाद तक बोली जाती है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img