Tuesday, October 20, 2026
21.1 C
Bhopal

श्वासनली में गुटखा फंसने से हुई थी महिला की मौत

भोपाल के अचारपुरा की फैक्ट्री परिसर में महिला की श्वासनली में गुटखा फंसने के कारण मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि, मौत से पूर्व पति ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिस कारण महिला के गले में सुपारी फंस गई थी। इससे उसकी जान चली गई। 31 दिन की जांच के बाद पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया ने बताया कि, 26 साल की सीमा जाटव अपने पति सोनू जाटव के साथ अचारपुरा स्थित एक फैक्ट्री परिसर में रहती थी। पति सोनू जाटव इस फैक्ट्री में चौकीदारी का काम करता था। 13 अक्टूबर को संदिग्ध हालात में सीमा की मौत हो गई थी। पति सोनू जाटव ने बताया कि, वह जब कमरे में पहुंचा तो उसे सीमा बेसुध हालत में मिली। बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

12 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। सीमा की शादी तो 12 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी उम्र 30 साल से कम होने के कारण नवविवाहिता की मौत का मामला मानते हुए जांच एसडीओपी द्वारा की गई। जांच के दौरान मंजू के मायके वालों के बयान लिए गए तो उन्होंने बताया कि सोनू शराब पीने का आदी थी। शराब के पैसों की व्यवस्था के लिए वह सीमा को भीख मांगने के लिए विवश करता था।

भीख में मिले पैसों की शराब पीता था

भीख से जो पैसे मिलते उससे ही वह शराब पीता था। वह बात-बात पर सीमा के साथ मारपीट भी करता था। परेशान होकर सीमा मायके चली गई थी। बाद में जब लौटी तो पति- पत्नी ने साथ में बैठकर खाना खाया। इसके बाद अचानक ही सोनू ने फिर से सीमा के साथ मारपीट की थी। इस दौरान महिला के मुह में गुटखा था। मारपीट के कारण वह महिला की सुहास नली में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई मारपीट की घटना

पुलिस ने बताया कि, जिस फैक्ट्री में सीमा और सोनू रहते थे। वहां पर कई कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने जब घटना वाले दिन के फुटेज देखते तो उसमें सोनू सीमा के बाल घसीटते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए दिखा। गुटखा की लत भी सोनू ने ही सीमा को लगाई थी। इसी कारण आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img