Wednesday, October 21, 2026
27.4 C
Bhopal

भोपाल में जिंदा जले पति-पत्नी, हडि्डयां और राख मिली

भोपाल में घर में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जल गए। बिस्तर पर दोनों की हडि्डयां और राख मिली। आग से पूरे घर का सामान जल गया। पुलिस को पोटलियों में बांधकर शवों को ले जाना पड़ा।

घटना मिसरोद थाना क्षेत्र जाटखेड़ी में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे से धुआं उठते देखा तब मामले का खुलासा हुआ। बिस्तर पर दंपती के शव जली हालत में मिले। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

मृतकों की पहचान सतीश बिराड़े (26) और आमृपाली (24) के तौर पर हुई है। पुलिस का अनुमान है कि दंपती ने आग लगाकर सुसाइड किया होगा। हालांकि पुलिस का यह भी मानना है कि दुर्घटनावश आग लगने से हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

परिवार की पिपलानी में फूलों की है दुकान

सतीश के माता-पिता, भाई-बहन समेत परिवार के अन्य लोग पिपलानी इलाके में फूल बेचने का काम करते हैं। करीब तीन साल पहले सतीश की शादी महाराष्ट्र निवासी आमृपाली से हुई थी। दोनों की संतान नहीं थी। सतीश और उसके परिवार के सदस्य नई बस्ती में ही पास-पास रहते हैं। शादी के बाद सतीश ने माता-पिता के घर के पास एक कमरे का घर बना लिया था। सतीश अपनी पत्नी के साथ इसी घर में रह रहा था।

पड़ोसी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसियों ने सतीश के कमरे से धुआं उठते देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। घर का दरवाजा भीतर से बंद था, जिसे तोड़कर अंदर गए तो बिस्तर पर सतीश और आमृपाली के शव बुरी तरह से झुलसे हुए पड़े थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदोरिया व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

घर का सामान भी जलकर खाक हुआ

पुलिस ने बताया कि आगजनी में घर में रखे फ्रिज, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जिस सिंगल बेड (पेटीनुमा दीवान) पर सतीश और आमृपाली सो रहे थे, उसका प्लाईबोर्ड भी पूरी तरह जलकर राख हो गया था। प्लाईबोर्ड जलने से दंपती के शव दीवान की पेटी में रखे बर्तनों पर जा गिरे। शव सोती हालत में पाए गए।

तीन साल पहले हुई थी शादी सतीश और आम्रपाली की शादी को करीब तीन साल हो चुके थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इन दिनों सतीश की अपने माता-पिता से अनबन चल रही थी। इसके कारण उनकी बातचीत कुछ दिनों से बंद थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कब आगजनी की घटना हुई, इसकी भनक पड़ोस में रह रहे माता-पिता को भी नहीं लगी।

पुलिस ने कहा-पोटलियों में ले जाने पड़े शव

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के शव बहुत बुरी हालत में जले हुए मिले हैं। शरीर से मांस पूरी तरह गायब हो गया है, केवल हड्डियां और राख बची है। दोनों को कपड़ों की दो पोटलियों में बांधकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि बिस्तर के पास ऐसी कौन-सी वस्तु थी जिससे आग फैल गई।

Hot this week

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img