Wednesday, October 21, 2026
25.5 C
Bhopal

प्रदेश में 700 किलो मादक पदार्थ बरामद:भोपाल में 8 करोड़ की चरस, प्रदेश में 10 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 8 किलो से ज्यादा चरस बरामद की है। जब्त चरस की कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है। वहीं प्रदेश में 10 करोड़ से ज्यादा कीमत का 700 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है। सीएम के निर्देश के बाद डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पहले दिन भोपाल में 8.4 किलो चरस, खरगौन में 378 किलो गांजा, सिवनी में 80 किलो गांजा, छिंदवाड़ा में 42.100 किलो और नीमच में 60 किलो डोडा चूरा पकड़ा गया। इसी तरह 37.58 ग्राम स्मैक, 649 ग्राम ब्राउन शुगर और 61 ग्राम एमडी भी शामिल है। प्रदेशभर में 56 तस्करों को गिरफ्तार कर 11 वाहन जब्त किए गए।

भोपाल के बरखेड़ा सालम जोड़ पर पकड़े गए तस्करों की पहचान आमिर कुरैशी, पत्नी जाहिदा व प्रतीक मिश्रा के रूप में हुई। तीनों से दिल्ली नंबर की कार और 5 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि तीनों खेप भेजने की तैयारी में थे।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img