Wednesday, October 21, 2026
27.1 C
Bhopal

ग्वालियर में युवक के चेहरे पर फेंका फेवीक्विक:कैमिकल के कारण झुलस कर सफेद पड़ा युवक का चेहरा

ग्वालियर में गुरुवार रात मोमोज का स्टॉल लगाने वाले युवक के चेहरे पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फेवीक्विक फेंक दिया। फेवीक्विक से युवक का चेहरा झुलस गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। युवक के चेहरे पर फेवीक्विक गिरते ही वह चीखने-चिल्लाने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक की हालत खतरे से बाहर

घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया की गुरुवार रात करीब 8:00 बजे सूचना मिली थी कि पुरानी छावनी के शिवानी नगर म‌ें मोमोज का स्टॉल लगाने वाले सोहैल शिया पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने मुंह पर फेवीक्विक फेंका है। इसी सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक स‌ोहैल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

बताया गया कि सोहैल पर फेंका गया पदार्थ टाइल्स या लकड़ी को चिपकाने में उपयोग किया जाने वाला पदार्थ है। इस पदार्थ से सोहेल का चेहरा सफेद हो गया था। डॉक्टर के अनुसार वह खतरे से बाहर है‌। घटना पहले शिवानी नगर पुरानी छावनी की बताई गई थी। लेकिन क्षेत्र बहोड़ापुर इलाके में होने पर थाना प्रभारी जीतेंद्र तोमर भी मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश में पड़ताल की। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

64 करोड़ की संपत्ति मामला: हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त मुख्यालय कर रहा मॉनिटरिंग

​भोपाल: ​पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल चालक फिरोज...

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

Topics

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img