Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

जबलपुर में 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने कुंडम तहसील में पदस्थ पटवारी सनी द्विवेदी को शुक्रवार दोपहर 13,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सनी द्विवेदी ने पिपरिया गांव के रहने वाले जितेंद्र पटेल से उनकी जमीन की बही बनवाने के लिए 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

आवेदक जितेंद्र पटेल ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पटवारी लंबे समय से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तिलसानी गांव स्थित एक ढाबे से पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

तीन-चार बार दिया आवेदन, पटवारी हर बार रिजेक्ट कर देता

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र पटेल के पास पिपरिया गांव में 80 डिसमिल जमीन है, जिसमें उनके पिता और चार बुआओं के नाम शामिल हैं। चारों बुआएं स्वेच्छा से जमीन का हिस्सा जितेंद्र के नाम करना चाहती थीं। इस जमीन की बही बनवाने के लिए पटवारी ने 15,000 रुपये की मांग की थी।

फरियादी जितेंद्र ने बताया कि उनके पिता पटवारी को 8,000 रुपये देने को भी तैयार थे, लेकिन पटवारी 15,000 रुपये से कम पर राजी नहीं हुआ। जितेंद्र ने यह भी बताया कि उसने तीन-चार बार केस लगाया, लेकिन पटवारी हर बार बही बनाने का काम रिजेक्ट कर दिया करता था।

लाेकायुक्त से की शिकायत

गुरुवार को फरियादी ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू को लिखित शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि पटवारी कई महीनों से परेशान कर रहा है और बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं है।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार दोपहर तिलसानी गांव के पास एक ढाबे में सनी द्विवेदी को 13,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। डीएसपी सुरेखा परमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img