Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में नव विवाहिता से ज्यादती

भोपाल में ऐशबाग इलाके में रहने वाली नव विवाहिता के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। मोहल्ले में रहने वाले युवक ने वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया है।

आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। अब युवक महिला पर शादी का दबाव बनाने लगा। तब महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय महिला ऐशबाग इलाके में रहती है। 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई। इसी इलाके में सानिब खान नाम का युवक रहता है जो महिला के पति का दोस्त है। उसका घर में आना-जाना था तो महिला की भी उससे दोस्ती हो गई। इसी दौरान उसने कुछ वीडियो बनाए व फोटो खींच लिए।

महिला को अकेला देख ज्यादती की

8 अक्टूबर की रात महिला का घर में अकेली थी, उसका पति अपने मां के घर गया हुआ था। इसी दौरान रात तीन बजे युवक महिला के घर पहुंच गया। वीडियो भेजने की धमकी देने लगा। महिला डर गई तो युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पति से विवाद के बाद मायके में रहने लगी पीड़िता

पत्नी और आरोपी के बीच संबंधों की बात जब पति को पता चली तो घर में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। युवक जब महिला पर फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img