Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

धनतेरस पर धन बरसाएगी मप्र सरकार

मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को इस बार जल्दी वेतन देगी। 31 अक्टूबर को रोशनी का त्योहार दीपावली है, जिसे देखते हुए सरकार 7.50 लाख कर्मचारियों को वेतन और 4.50 लाख पेंशनरों को पेंशन देने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि धनतेरस (29 अक्टूबर) को वेतन और पेंशन की राशि कर्मचारियों-पेंशनरों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। कई कर्मचारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से वेतन एवं पेंशन दीपावली से पहले देने की मांग की है।

प्रदेश में माह की पहली तारीख से वेतन वितरण का सिलसिला शुरू होता है, जो 15 तारीख तक चलता है। इस बार दीपावली पर्व माह के आखिरी दिन 31 अक्टूबर को पड़ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को वेतन की बहुत जरूरत है। क्योंकि रोशनी के इस त्योहार में खर्चा अधिक होता है। यही कारण है कि कर्मचारी 25 अक्टूबर तक वेतन देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 5-6 दिन पहले वेतन मिलने से दीपावली की तैयारी करना आसान हो जाएगा। वित्त विभाग के सूत्र बताते हैं कि इस दिशा में सरकार स्तर पर विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहमति मिलते ही वेतन व पेंशन जारी करने के आदेश हो जाएंगे।

वेतन बिल जल्दी बना रहे विभाग

दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार सभी विभागों में आहरण संवितरण अधिकारी (डीडीओ) वेतन बिल जल्दी बना रहे हैं। वैसे हर माह 20 से 22 तारीख तक वेतन बिल तैयार किए जाएंगे हैं, जो 25 तारीख तक कोषालयों में पहुंच जाते हैं। इस बार विभाग 20 अक्टूबर तक कोषालयों को बिल भेजने के प्रयास कर रहे हैं।

Hot this week

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img