Friday, July 3, 2026
24.8 C
Bhopal

भोपाल में 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने बनाए संबंध

भोपाल में 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी और पीड़िता बीते दो सालों से रिलेशन में थे। आरोपी ने अब शादी करने से इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने गुरुवार की रात को उसके खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक, 20 साल की युवती बरखेड़ा पठानी में रहती है और घरेलू कामकाज करती है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात मुकेश विश्वकर्मा से हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती की।

उसके बाद से वह लगातार उसका शोषण कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले उसने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसकी जाति को लेकर भी अपमानित किया था। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img