Friday, July 3, 2026
28.1 C
Bhopal

105 ग्राम एमडी ड्रग के साथ 2 तस्कर पकड़ाए

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 105 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस टीम ने राजकुमार सब्जी मंडी से रोशन कुमावत निवासी रामकमल रेसीडेंसी और राजू जाट निवासी नवादापंथ धार रोड को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 105 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई है। वे दोनों इंदौर में इसे बेचने लाए थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

खजराना, पढ़ंरीनाथ और द्वारकापुरी में ब्राउन शुगर पकड़ी

इधर, खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक शाहनवाज उर्फ शब्बू पुत्र शहजाद शेख निवासी तंजीम नगर को करीब साढ़े बारह ग्राम के ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। द्वारकापुरी पुलिस ने सचिन उर्फ बाचू बकावले को करीब साढ़े पांच ग्राम के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

पढ़रीनाथ पुलिस ने भी लक्की पिता दीपक सिरसाठ निवासी 27/2 नार्थ हरसिद्धि इंदौर को पकड़ा है। आरोपी गौतमपुरा शासकीय स्कूल के सामने खाली मैदान में ब्राउन शुगर बेच रहा था।

आरोपी से इलाके में रहने वाला एक अन्य व्यक्ति 700 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ब्राउन शुगर बिकवाता था। पुलिस उसके मालिक की तलाश कर रही है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img