Thursday, October 22, 2026
30.8 C
Bhopal

भोपाल में नव विवाहिता ने किया सुसाइड

भोपाल के बजरिया थाना इलाके में शुक्रवार देर रात नव विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की सूचना उसकी ननद ने पिता को कॉल पर दी। पिता रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां गेट खुले मिले। पति सहित पूरा परिवार फरार हो चुका था। शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने दामाद और ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शनिवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वैलेंटाइन-डे के दिन की थी शादी

कृतिका मंडराई पति सुशील कुमार मंडराई (25) द्वारका नगर स्थित ससुराल में रहती थी। उसके पिता विश्नुप्रसाद ग्वाले ने बताया कि बेटी की शादी इसी साल 14 फरवरी को हुई थी। दामाद रेलवे का कर्मचारी है और इन दिनों मुंबई में उसकी पोस्टिंग है। शादी में बेटी को जरूरत का सभी सामान और दामाद की पसंद से बुलेट बाइक दी थी। इसके बाद भी दामाद शादी के बाद से ही दहेज में कार और महंगा प्लाट देने की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता था।

उसके सास और ससुर भी उसे तानाकशी करते थे। ससुराल वालों का कहना था कि दूसरी लड़की के परिजन शादी के लिए बीस लाख रुपए देने के तैयार थे। इसके बाद भी उन्होंने कृतिका से शादी की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को कृतिका की ननद ने उन्हें कॉल कर बेटी की सुसाइड की जानकारी दी थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर के गेट खुले थे, ससुराल पक्ष से कोई भी वहां मौजूद नहीं था। अंदर बेडरुम में बेटी का शव साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ था। हमने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

साथ रखने को राजी नहीं था पति

कृतिका का पति मुंबई में अकेला रहता है। कई बार कहने के बाद भी वह कृतिका को वहां साथ रखने के लिए राजी नहीं था। आए दिन दूसरी लड़कियों के किस्से सुनाता था कि वह महंगा दहेज देकर उससे शादी करने के लिए राजी थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार वॉट्सऐप पर भी चेट हुई। जिसके स्क्रीन शॉट्स मृतका के पिता के पास सुरक्षित हैं।

Hot this week

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

भोपाल: जहांगीराबाद थाना परिसर में खड़े कंडम वाहनों में लगी आग, 4-5 गाड़ियां जलकर खाक

भोपाल: गुरुवार दोपहर भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में...

रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एमपी नगर के शिवाजी नगर की घटना

भोपाल: एमपी नगर थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित...

Topics

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img