Saturday, July 4, 2026
31.3 C
Bhopal

किन्नर की ट्रेन से कटकर मौत का मामला

मुरैना में करीब 20 दिन पहले एक किन्नर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं, मृतक किन्नर मुरैना में एक युवक के यहां पर रहता था। किन्नर के परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति के यहां वह रहता था, उसने उसकी हत्या की और उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया।

बता दें कि किन्नर रूबी तोमर मुरैना में छोटू खटीक नाम के व्यक्ति के साथ में रहता था। 26 अक्टूबर की रात 12 बजे के लगभग वह मुरैना रेलवे स्टेशन से चंद कदम की दूरी पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

उसके साथ मौजूद छोटू खटीक व अन्य लोगों ने जीआरपी थाने में इसकी शिकायत की। अगले दिन सुबह उसका पीएम कराया गया। बाद में उसकी लाश को आगरा उसकी मां मधु देवी व भाई अभिषेक ले गए। वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह आरोप लगाए

किन्नर रूबी तोमर की बहन रजनी तोमर ने शनिवार को मुरैना पहुंचकर जीआरपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका भाई किन्नर रूबी तोमर मुरैना में जिस दोस्त छोटू खटीक के साथ में रहता है, वह उसके घर का पूरा खर्चा उठाता था। रूबी ने ही उसे अपाचे बाइक खरीद कर दी है। छोटू खटीक का परिवार बड़ा है और वह पांच भाई-पांच बहन हैं। किन्नर रुबी तोमर अपने घर आगरा जाना चाहता था, लेकिन छोटू खटीक उसे जाने नहीं दे रहा था। इसी बात पर उसका छोटू से झगड़ा होता रहता था।

मां को फोन कर बताया- छोटू मारपीट कर रहा है

रजनी ने बताया कि घटना वाले दिन 26 अक्टूबर की रात 10 बजे रुबी ने मां मधु देवी को फोन लगाया था। फोन पर उसने कहा था कि वह उसके पास आना चाह रहा है, लेकिन यह छोटू उसे नहीं आने दे रहा है। छोटू खटीक उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसके बाद मां ने उसे समझा दिया।

इसके बात रात 12 बजे के बाद छोटू खटीक का मां मधु देवी के पास फोन पहुंचा और कहा कि तुम्हारे रुबी की मौत हो गई है। इस पर वह लोग घबरा गई। सुबह जब वे लोग मुरैना पहुंचे तो देखा कि किन्नर रूबी तोमर की लाश पीएम पर रखी है। छोटू खटीक ने बताया कि रेलवे का ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। जीआरपी थाने में उन्होंने आवेदन दे दिया था।

सिर फटने से हुई मौत

रजनी तोमर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में उनके किन्नर भाई रुबी की मौत की मुख्य वजह सिर फटना बताया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि तीन पुरुष है, जिनमें एक महिला शामिल थी, उनसे रुबी तोमर का झगड़ा हुआ था। लेकिन, इस बात का उनके पास कोई सबूत नहीं है।

सात साल पहले किन्नर बना था रूबी तोमर

किन्नर रूबी की बहन रजनी तोमर ने बताया कि उसका भाई रूबी तोमर (किन्नर) की उम्र 22 साल थी। उसने सात वर्ष पहले किन्नरों के साथ रहना शुरू कर दिया था। वह 7वीं कक्षा तक पढ़ा था। रजनी तोमर ने बताया कि वह दिल्ली में रहती है। आखिरी बार उसके भाई से तीन साल पहले मुलाकात हुई थी, जब वह दिल्ली उसके पास आया था। इस बीच फोन से बातचीत होती रहती थी।

किन्नर रूबी के चार भाई-बहन थे

किन्नर रूबी तोमर चार भाई-बहन थे। सबसे बड़ी रजनी तोमर है जो कि दिल्ली में रहती हैं। दूसरे नंबर की बहन सोनी तोमर हैं जो आगरा में रहती हैं। तीसरे नंबर का भाई अभिषेक तोमर है जो रूबी की मां मधुदेवी के साथ आगरा में रहता है तथा सबसे छोटा किन्नर रूबी था जिसे सभी लोग प्यार से राज तोमर कहकर पुकारते थे, वह मुरैना में आकर रहने लगा था। वह यहां पर छोटू खटीक के साथ रहता था।

Hot this week

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

Topics

बैरसिया पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7 बाइक और नकदी जब्त

​बैरसिया (भोपाल)। भोपाल देहात पुलिस ने जुआं-सट्टा के खिलाफ...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img