Friday, August 28, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:डंडे, फावड़े और तलवारों से किया हमला

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमीन के एक टुकड़े को लेकर आमने-सामने हुए थे। दोनों ही पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक होने का दावा करते हैं। पुलिस ने मामले में काउंटर केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

टीआई दुर्जन सिंह ने बताया कि चांदपुर गांव में नन्नूलाल पाल की खेती की जमीन है। इस जमीन पर बीते करीब 20 सालों से राजेंद्र मीणा और उसके परिवार का कब्जा है। इसी गांव में रहने वाले विनोद मीणा और निवास मीणा की दोस्ती नन्नूलाल से थी। पाल के कहने पर वह बीते कई महीनों से राजेंद्र मीणा से जमीन मुक्त कराने के प्रयास कर रहे हैं। इसी बात को लेकर गांव के विनोद-निवास और राजेंद्र के परिवार में विवाद चल रहा है।

अचानक आमने-सामने हुए दोनों पक्ष

शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते मीणा परिवार के दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल हुए हैं। जिसमें राजेंद्र के परिवार के पांच लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में फप्पी बाई मीणा की शिकायत पर विनोद, अमन, सुभाष और निवास सोनू हिमांशु और हिमांक के खिालफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं विनोद मीणा की शिकायत पर राजेंद्र मीणा, राजेश हिर्देश, मलखान, संजय, रवि, विक्रम सदाराम और जगदीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img