Sunday, July 5, 2026
26.2 C
Bhopal

719 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

सीहोर के मंड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को 719 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय मादक अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ धड़पकड़ अभियान चला रही है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

शनिवार को मंडी थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पंचायत भवन के पीछे ग्राम चांदबड़ में अवैध रूप से गांजा बैच रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम कंजर मोहल्ला पंचायत भवन के पीछे चांदबड़ पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर बाहर तखत पर बैठा मिला, जिसके पास उसके हाथ में एक सफेद रंग की पन्नी मिली। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने अपना नाम राजेश कुचबदिया (43) पिता प्रहलाद कुजबदिया निवासी बजरगं चौराहा गंज सीहोर हाल निवासी कंजर मोहल्ला चांदबड सीहोर बताया।

आरोपी के पास रखी पन्नी की तलाशी ली गई, उसके पास से 719 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 437/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

Topics

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img