Sunday, October 25, 2026
27.2 C
Bhopal

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित सोनी स्टूडियो में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए भोपाल के करोंद इलाके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 4 डिजिटल कैमरे और 2 हार्ड डिस्क बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

क्या था मामला? 29 अगस्त की रात चोरों ने सोनी स्टूडियो का ताला तोड़कर ये कीमती उपकरण चुरा लिए थे। स्टूडियो संचालक शुभम सोनी की शिकायत पर जावर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

तकनीकी मदद से पकड़े गए आरोपी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चिराग पाठक, अभिषेक कुशवाह, भारत अहिरवार और मोहम्मद अजहर उद्दीन (सभी निवासी करोंद, भोपाल) हैं। इनमें से मोहम्मद अजहर ने चोरी का एक कैमरा 15 हजार रुपए में खरीदा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी श्याम कुमार सूर्यवंशी और सीहोर साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

Hot this week

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...

Topics

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img