Monday, October 26, 2026
25.4 C
Bhopal

1 किलो 630 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन के पास सप्लाई देने पहुंचा था

शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कोतवाली इंचार्ज एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि रेल्वे स्टेशन के पास गांजे के साथ एक युवक के खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजकर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक के पास एक बैग से 1 किलो 630 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया।

आरोपी ने अपना नाम दीपक (32) पिता बाबूलाल बरार बताया। आरोपी शहर के महाराणा प्रताप कालोनी का रहने वाला है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से गांजा के सप्लायर्स के बारे में भी पूछताछ कर रही हैं।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img