Tuesday, October 27, 2026
25.5 C
Bhopal

बेटी के लिव इन पार्टनर ने की महिला की हत्या

ग्वालियर में एक सिरफिरे बदमाश ने 60 साल की बुजुर्ग महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी बेटी के लिवइन पार्टनर ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने प्रेमिका के सीने में भी गोली मारी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना मोहना के दौरार आदिवासी के पुरा में रविवार रात की है। सोमवार सुबह 9 बजे जब महिला की बड़ी बेटी घर पहुंची तब इस घटना का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि महिला की बेटी के साथ आरोपी लिव इन रिलेशन में था। जिसका वह विरोध करती थी। कुछ दिन पहले इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। हमलावर की पहचान विष्णु पंडित निवासी जौरा के रूप में हुई है। फिलहाल वह फरार है।

महिला ने आरोपी को बेइज्जत कर भगा दिया था पुलिस ने बताया कि आदिवासी के पुरा में रहने वाली मीरा आदिवासी (65) बेटी रज्जो उर्फ राजवती (35) और उसके पति मुनेश आदिवासी और उनके तीन बच्चों के साथ रहती थी। कुछ ही दूरी पर उसकी बड़ी बेटी रहती है। ये लोग खेती कर अपना जीवन यापन करते थे। रज्जो के पास खेरिया जौरा के विष्णु पंडित उर्फ विष्णु शर्मा का आना-जाना था। अक्सर वह उनके ही टपरे पर बैठा मिलता था। जिसके बाद मीरा ने विष्णु पंडित को बेइज्जत कर वहां से भगा दिया था।

बड़ी बेटी घर पहुंची तो दिखी मां की लाश घर के पुरुष रात में खेत में पानी देने के लिए वहीं रुकते हैं और घर पर महिलाएं अकेली रहती हैं। सोमवार सुबह जब मीरा की बड़ी बेटी विद्या और उसका पति उनके घर पहुंचे तो देखा कि घर में मीरा और रज्जो के शव खून से सने पड़े थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। जबकि रज्जो की सांस चल रही थी।

पुलिस ने कहा-दो से तीन और लोग शामिल

मोहना थाना प्रभारी राशिद खान ने घायल रज्जो को हॉस्पिटल पहुंचाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आरोपी विष्णु पंडित फरार है। वहीं इस हत्याकांड में विष्णु के साथ दो से तीन अन्य लोग भी होना बताया जा रहा है।

तीन साल से आरोपी लिव-इन-रिलेशन में था आसपास के लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि मृतका मीरा की बेटी रज्जो और हत्या का आरोपी विष्णु पंडित पिछले तीन साल से रिलेशन में था। रज्जो की मां मीरा इसका विरोध करती थी। दो दिन पहले इसी को लेकर बहस हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए विष्णु पंडित ने मीरा की हत्या कर दी। और रज्जो की हत्या के इरादे से सीने पर गोली मार दी।

कुछ ही दूरी पर सो रहे थे बच्चे मृतका की बड़ी बेटी विद्या ने पुलिस को बताया है कि रज्जो की शादी 17 साल पहले मुनेश से हुई थी। उससे उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा विकास (15), रोहित (12) व बेटी हंसिका (5) हैं। घटना के समय ये लोग घर में ही कुछ दूरी पर सो रहे थे लेकिन जब हत्या हुई तो उनको भी कुछ पता नहीं चला।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img