Tuesday, July 7, 2026
31.1 C
Bhopal

लहूलुहान पति-पत्नी सड़क पर तड़पते रहे

भोपाल के वीआईपी रोड पर रविवार रात बाइक सवार दंपती सड़क हादसे में घायल हो गए। पति-पत्नी करीब आधे घंटे तक लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पते रहे। मौके पर पुलिस और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इसी दौरान वहां से सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला गुजरा। लेकिन पुलिस घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय काफिला निकालने के लिए सड़क खाली कराने में जुटी रही।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सड़क किनारे घायल तड़प रहे थे। उनके पास से ही सीएम के काफिले को निकाला गया। बाद में लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

शादी में जा रहे थे, तभी हादसा हो गया मृतक की पहचान आकाश मालवीय (उम्र 25 वर्ष) पिता नरेश मालवीय निवासी न्यू जेल रोड गोंडीपुरा के रूप में की गई है। वह एक मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन था। तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। रविवार की रात को पत्नी परी मालवीय के साथ वह ससुराल में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने कमला पार्क इलाके जा रहे थे। तभी वीआईपी रोड पर होटल नूर-उस-सबा के पास उनका एक्सीडेंट हो गया था।

परिजनों का कहना है कि, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि किसी वाहन ने आकाश की बाइक को टक्कर मारी या वह खुद डिसबैलेंस होने के बाद वाहन से सहित गिरा था। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई। पुलिस हादसे का सही कारण जानने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

हादसे में आकाश की पत्नी परी के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। शादी समारोह परी के रिश्तेदार का था। इसी में शामिल होने वह पति के साथ निकली थी। दोनों की शादी को तीन साल बीत चुके हैं। दोनों की कोई संतान नहीं है।

परिवार का बड़ा बेटा था आकाश आकाश अपने मां-पिता का बड़ा बेटा था। उससे छोटे दो भाई अंशु और एक अन्य हैं। दोनों भाई फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। आकाश के पिता नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते में तैनात हैं।

पुलिस मुस्तैदी दिखाती तो भाई जिंदा होता मृतक के छोटे भाई अंशु मालवीय ने बताया कि

हादसे के बाद भाई की सांसें चल रही थी। भाभी भी गंभीर घायल थी। इसी बीच वहां से एक VVIP का काफिला गुजरा। पुलिस इस काफिले के गुजरने के लिए व्यवस्था बनाती रही। घायलों को अस्पताल ले जाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। पुलिस समय पर भाई को अस्पताल ले जाती तो उनकी जान बच जाती।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img