Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

पत्नी ने की पति की हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पहाड़ लुड़ेग में कल हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने टांगी से मार किया। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ लुडे़ग में रहने वाला निलबंर यादव 35 साल का शव लहुलूहान हालत में कल घर के खाट में मिला था। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। तब पुलिस ने परिजनों के साथ-साथ उसकी पत्नी तिलासो माझी से भी पूछताछ किया, तो उन्हें उस पर शक हुआ। इसके बाद कड़ाई से तिलासो से पूछताछ करने पर उसने अपने पति निलबंर की हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि निलांबर चरित्र शंका को लेकर प्रताड़ित करता था और उसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी।

दोबारा मेला जाने की बात पर उपजा विवाद पूछताछ में तिलासो ने बताया कि रात में वह गांव का मेला गई थी और रात करीब 3 बजे वह घर लौटी। इसके बाद सुबह फिर से दोबारा मेला जाने की तैयारी कर रही थी। तभ चरित्र शंका की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे परेशान होकर उसने घर में रखे टांगी से उसके गले पर वार कर दिया। इससे निलांबर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला

इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई सेतराम से भी पूछताछ की गई, तब उसने बताया कि निलांबर करीब 8 साल पहले तिलासो मांझी को पत्नी बनाकर घर लाया था। दोनों का चार साल का बेटा भी है। घटना के दिन गांव में कार्तिकेश्वर मेला था, जहां परिवार के सभी सदस्य गए हुए थे। सुबह निलांबर की हत्या का पता चला। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img