Wednesday, October 28, 2026
28.2 C
Bhopal

इंदौर में बड़ी कार्रवाई: 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब जब्त, दो ट्रक पकड़े

इंदौर: मंगलवार रात आबकारी विभाग और DGGI (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस) की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। बायपास स्थित पत्थर मुंडला क्षेत्र में दो ट्रकों से करीब 3,000 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए आंकी गई है।

सात दिन से चल रही थी नजर

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसी और आबकारी विभाग की टीमों को अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद से ही दोनों ट्रकों की गतिविधियों पर पिछले सात दिनों से लगातार नजर रखी जा रही थी। मंगलवार रात पीछा कर इन्हें धर दबोचा गया।

नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम

ट्रकों की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

Topics

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग,...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img