Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन वीएन अंबाड़े को हटाया:बांधवगढ़ में हाथियों की मौत के बाद सरकार का एक्शन

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के मामले में प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन वीएन अंबाड़े पर गाज गिरी है। शासन ने गुरुवार देर शाम उन्हें इस पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर वित्त एवं बजट शाखा के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक शुभरंजन सेन को प्रदेश का नया चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन नियुक्त किया गया है।

पिछले 16 महीने में यह दूसरा मौका है, जब वन्यप्राणियों की मौत पर चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को हटाया गया है। इससे पहले 6 चीतों की मौत पर तत्कालीन चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस चौहान को 17 जुलाई 2023 को हटाया गया था।

हालांकि, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल इसे अंबाड़े का प्रमोशन बता रहे हैं। उनका कहना है-

अंबाड़े का प्रमोशन हुआ है। वन बल प्रमुख बनने से पहले वन विकास निगम में भी रहना पड़ता है। इसलिए हाथियों की मौत के मामले से उनकी पोस्टिंग को जोड़ना गलत है।

दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव जुलाई 2025 में रिटायर होंगे। वन विकास निगम के एमडी बनाए गए अंबाड़े का रिटायरमेंट फरवरी 2026 में है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img